DM office के बाहर जन सुनवाई न होने पर सिटी मजिस्ट्रेट पर भड़का फरियादी, देखें वीडियो

Written by

in

जौनपुरः उत्तर प्रदेश के जौनपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक फरियादी द्वारा डीएम ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया गया। इस मामले की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें फरियादी डीएम ऑफिस के बाहर अधिकारी पर भड़क रहा है। बताया जा रहा हैकि जन सुनवाई ना होने पर परेशान होकर आज फरियादी अधिकारी पर भड़क गया। इस दौरान फरियादी ने सिटी मजिस्ट्रेट को कानून की बातें सुनाई।

जानकारी के अनुसार दफ्तर के चक्कर काट कर फरियादी परेशान हो गया। उसका आरोप है कि बार-बार मामले को टाले जाने वह नाराज हुआ। इस दौरान लोगों के बीच फरियादी ने सिटी मजिस्ट्रेट को खरी-खोटी सुनाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में फरियादी कह रहा है कि वह “कब तक मामले को टालते रहेंगे। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट उन्हें जाने के लिए कहा रहा है और फरियादी को आराम से बात करने की बात कर रहा है। फरियादी द्वारा काफी देर हंगामा होने के बाद लोगों उसे वहां से ले गए और मामले को शांत करवाया। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट वहां से चले गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *