23 वर्षीय मशहूर मॉडल अंजली वरमोरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Written by

in

सूरतः गुजरात के सूरत की रहने वाली 23 साल की मॉडल की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय मॉडल अंजलि वर्मोरा ने नवसारी बाजार में स्थित कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। फिलहाल अठवा पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। एक महीने में सूरत में ये दूसरी मॉडल की जान गई है। इस घटना ने न सिर्फ सूरतवासियों को बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।

हर कोई बस यही जानना चाहता है कि आखिर इतनी खूबसूरत और पैर जमाने की कोशिश कर रही मॉडल ने मौत को गले क्यों लगाया। लेकिन अभी तक अंजलि वरमोरा की मौत की वजह क्या थी, ये साफ नहीं हो पाई थीं। अंजलि वरमोरा मॉडलिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हो रही थीं। इसी के साथ वह यूट्यूब पर व्लॉग्स के जरिए अपनी जिंदगी के बारे में अपडेट भी दिया करती थीं।

इंस्टाग्राम पर उन्हें 37 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते थे। अंजलि ने मौत से ठीक एक दिन पहले ही एक पोस्ट किया था। जहां उन्होंने इमोशनल गुजराती गाने का इस्तेमाल किया था। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आज मुझे एहसास हुआ कि तुम मेरे लिए कुछ भी नहीं हो।’ सोशल मीडिया पर अंजलि की लिखी ऐसी बातों को पढ़कर लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। अंजलि वरमोरा ने इंस्टाग्राम पर कई दफा इस तरह के टूटे दिल वाले पोस्ट किए थे।

उनके पोस्ट पर एक रील पर लिखा मिलता है, ‘ये मेटर नहीं करता जब आप सबकुछ खो दो। लेकिन दिल तब दुखता है जब आपका प्यार खो जाए।’ फिलहाल पुलिस सूरत की मॉडल अंजलि केस की जांच कर रही है। पुलिस को अभी तक सुसाइड नोट भी नहीं मिला था। फिलहाल पुलिस ने मृतका के फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और कई जरूरी चीजों को बरामद किया है। साथ ही परिवार व जान-पहचान के साथियों से भी पूछताछ कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *