Punjab News: कांग्रेस को झटका, कई नेता व कार्यकर्ता AAP Party में हुए शामिल, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले में वेस्ट हलके में 19 जून को विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे है। वहीं इस चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला भी जा रही है। वहीं आज आप पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा की अगुवाई में काग्रेंसी नेता पार्टी छोड़कर आप पार्टी में शामिल हो गए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अमन अरोड़ा ने कहाकि बड़े स्तर पर कांग्रेस छोड़कर आप पार्टी में नेताओं का शामिल होना यह दर्शाता है कि वेस्ट हलके से आप पार्टी चुनाव में जीत हासिल कर रही है।

वहीं शैरी कलसी ने कहा कि आज सुरिंदर कल्याण की अगुवाई में तुलसीराम, अशोक, फौजी, राजेश, राकेश मंदीप, तीर्थ कुमार, विक्की, हनी सिंह, विनोद कुमार सहित कई नेता व कार्यकर्ता आप पार्टी में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर आप पार्टी में सिम्मी चोपड़ा ने कई महिलाओं को आप पार्टी में शामिल करवाया है। शैरी ने कहा कि कांग्रेस में काटो-क्लेश के कारण सिम्मी ने कांग्रेस को छोड़कर आप पार्टी का दामन थामा था। वहीं आप पार्टी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।

बता दें कि बीते दिन ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा के दौरान सुनील कपूर को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर आप सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल, पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और लुधियाना पश्चिम से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

सुनील कपूर लुधियाना के बेहद प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और लुधियाना वेस्ट विधानसभा से तीन बार विधायक रहें स्वर्गीय लाला सरदारी लाल कपूर के पोते हैं। सरदारी लाल कपूर को पंजाब के महात्मा गांधी के रूप में जाना जाता था। उन्होंने पंजाब की राजनीति को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सुनील कपूर की पत्नी भी लुधियाना नगर निगम की पूर्व काउंसलर रह चुकी है। जिसके कारण उनके परिवार का स्थानीय स्तर पर जनता के बीच अभी भी गहरा जुड़ाव है। इनके परिवार का अभी भी लुधियाना की राजनीति में बड़ा प्रभाव है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *