पूर्व CM के भाई को Congress अध्यक्ष ने किया पार्टी से निष्कासित

Written by

in

भोपाल: कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह पूर्व विधायक कोई ओर नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भाई है। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के सीनियर नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करने के कारण लक्ष्मण सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। लक्ष्मण सिंह पर अनुशासनहीनता का आरोप है।

उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निकाला गया है। उनपर 9 मई को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था। लक्ष्मण सिंह पूर्व सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं। वे पहले विधायक और पांच बार सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी की गई। इसमें लक्ष्मण सिंह पर पार्टी के नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्हें उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से कांग्रेस से निकाल दिया गया है। उन्हे छ साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

यह कार्रवाई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की सिफारिश के बाद हुई है। समिति ने कहा कि लक्ष्मण सिंह ने बार-बार पार्टी नेतृत्व के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिए हैं। इसलिए, उनके खिलाफ यह कदम उठाया गया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी कमेंट चर्चा का विषय रही हैं। पार्टी ने लक्ष्मण सिंह को निलंबित करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्होंने राहुल गांधी पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि हमारे नेता को सोच समझकर बोलना चाहिए। नहीं तो इसका नुकसान चुनाव में उठाना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा था कि इसके लिए अगर पार्टी मुझे बाहर निकालना चाहे तो वह भी कर सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *