Punjab News: मरीजों को लेकर जा रही Ambulance हुई हादसे का शिकार, एक की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः खन्ना में लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर गांव हीरा में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में एम्बुलेंस दीवार से टकरा गई। इस घटना में ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्य घायल हो गए। घायलों सभी लोगों को उपचार के लिए समराला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा चंडीगढ़ पीजीआई से इलाज करवाकर लौट रहे मरीजों को लेकर जा रही निजी एम्बुलेंस कोहाड़ा स्थित किट्टी ब्रेड फैक्ट्री के पास मस्जिद की दीवार से टकरा गई।

टक्कर से एम्बुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर गाड़ी में फंस गया। 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी बलविंदर सिंह के अनुसार, काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला गया। उसे गंभीर हालत में लुधियाना के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिविल अस्पताल समराला के डॉ. मनदीप सिंह ने बताया कि चारों घायल एक ही परिवार के हैं। वे चंडीगढ़ से इलाज के बाद अपने घर लुधियाना लौट रहे थे। घायलों में ललिता, उसका पति और उनके दो बच्चे (6 साल और 18 साल) शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *