Plane Crash मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

Written by

in

अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्‍लेन क्रैश हुआ है, जिसकी लाइव तस्‍वीरें डराने वाली हैं। इस प्‍लेन में 242 लोग सवार थे, जिसमें 12 क्रू मेंम्बर्स (दो पायलट समेत) और 230 यात्री शामिल थे। घटना के कुछ देर बाद Air India ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है। वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरली मोहोल का एयर इंडिया अहमदाबाद-लंदन विमान दुर्घटना पर बयान सामने आया है। जिसमें मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह और नायडू घटना स्थल के लिए रवाना हो रहे है।

वहीं वह खुद भी घटना स्थल पर कुछ देर के लिए रवाना होंगे। उड्डयन राज्य मंत्री ने कहा कि अब तक इस घटना में कितने लोगों की जान चली गई है, उसके बारे में कुछ भी कहना सही नहीं है। अभी घायलों को उपचार के लिए ले जाना जरूरी है। हालांकि कहा जा रहा है कि अब तक 105 की मौत हो गई है। वहीं गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को लेकर कहाकि टिकट पर उनका नाम तो सामने आ रहा है, लेकिन फ्लाइट में उनके होने के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं दूसरी ओर फ्लाइट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के मौजूद होने की दो तस्वीरें सामने आई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *