कॉलोनी में हुई झड़प, जान बचाकर भागे लोग, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः चंडीगढ़ के मलोया थाना क्षेत्र के डड्डूमाजरा की 4 मंजिला कॉलोनी में लड़ाई झगड़े की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं इलाका निवासियों द्वारा गोली चलने की बात कही जा रही है। बताया गया कि कुछ युवक और उनके परिजन पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी कुछ अज्ञात लोगो ने अचानक उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। हमले में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए।

जब स्थानीय युवक बदमाशों को पकड़ने के लिए भागे, तो हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए युवक इधर-उधर भागते नजर आए। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसको लेकर पुलिस को सूचित कर दिया है वह मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *