Punjab News: इस दिन बारिश के आसार, लोगों को मिलेंगी गर्मी से राहत, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः भारत में पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। वहीं जिले में इस समय तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके साथ मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौजूदा गर्मी की स्थिति को देखते हुए अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और चक्कर आने की वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है। खासकर बच्चे और बजुर्ग को इससे बचने की हिदायत दी गई है। वहीं 13 जून को तापमान थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

बताया जा रहा है कि 13 जून को 43 डिग्री तक तापमान रहने का अनुमान है। इस दिन गर्मी के साथ नमी, तेज हवाएं और गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। परंतु जिसकी उमस से बेचैनी और अधिक बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 14 जून से मौसम में बदलाव देखने के लिए मिल सकता है। इस दिन बादलों की गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं तापमान में 40 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। वहीं सीएमओ प्रदीप कुमार से बात की तो उन्होंने लोगों को दिन में बाहर निकलने से और धूप में सीधे संपर्क से बचने की सलाह दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *