अहमदाबाद प्लेन क्रैश से पहले Vijay Rupani के सामने आए आखिरी 2 वीडियो

Written by

in

नई दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वीरवार को एयर इंडिया का पैसेंजर प्लेन बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर क्रैश हो गया। लंदन जा रहा यह प्लेन टेकऑफ के तीन मिनट के अंदर ही आग का गोला बन गया और उसमें सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई। इस विमान के बिजनेस क्लास में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। इसी बीच लंदन जाने वाले इस प्लेन में बैठने से पहले विजय रूपाणी के आखिरी के 2 वीडियो सामने आ रहे है, जिसमें पहले वीडियो में वह एयरपोर्ट के अंदर जाते दिख रहे हैं। एयरपोर्ट में जाने से पहले उनके साथ कई लोग हैं, जो उन्हें विदा करने आए हैं। विजय रूपाणी के सुरक्षाकर्मी गाड़ी से उनका सामान निकाल रहे हैं।

एयरपोर्ट स्टाफ उनसे मुलाकात कर रहा है और आसपास उनके मैनेजर समेत कुछ और लोग खड़े हैं। वहीं दूसरे वीडियो में विजय रूपाणी एयरपोर्ट के अंदर कंधे में बैग लेकर घूमते हुए दिखाई दे रहे है। जिसमें वह फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट के अंदर घूम रहे है। इससे पहले प्लेन के अंदर से विजय रूपाणी की आखिरी तस्वीर सामने आई थी। एक महिला ने अपने पीछे बैठे पूर्व सीएम विजय रूपाणी के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। इसके कुछ समय बाद स्टाफ ने फोन ऑफ करने को कहा होगा और फिर प्लेन टेकऑफ किया होगा। इसके बाद यह वीभत्स हादसा हो गया। अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद रेस्क्यू टीम और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाते हुए सभी यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

हालांकि, प्लेन में बैठे किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका, इनमें से एक विजय रूपाणी भी थे। आग में जलने की वजह से किसी भी शव को पहचानना लगभग नामुमकिन हो रहा है। ऐसे में विजय रूपाणी के शव की पहचान करने के लिए उनके करीबी रिश्तेदारों से डीएनए सैंपल लिया गया है। विजय रूपाणी की पत्नी-बेटी और अन्य करीबी रिश्तेदार लंदन में रहते हैं। इसलिए भारत में मौजूद उनके अन्य रिश्तेदारों से डीएनए सैंपल लेकर अब उनके शव की पहचान की जाएगी। क्रैश प्लेन में विजय रूपाणी के मौजूद होने की खबर जबसे सामने आई, तबसे ही उनके घर के सामने लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की पुष्टि के बाद से गुजरात समेत देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *