Punjab News: Influencer Kamal Kaur उर्फ भाभी की मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Written by

in

बठिंडाः पंजाब के लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन उर्फ कमल कौर भाभी (30) की हत्या कर दी गई। उसकी लाश बुधवार रात को बठिंडा में उसी की गाड़ी में सड़ी-गली हालत में मिली। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कमल कौर उर्फ भाभी की हत्या के मामले में अमृतपाल मेहरून के 2 साथी गिरफ्तार किए हैं, लेकिन साजिश में अमृतपाल मेहरून भी शामिल है। अमृतपाल मेहरून ने भाभी को सोशल मीडिया पर गंदी बातें पोस्ट करने की धमकी दी थी। एसएसपी मैडम 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को मामले की स्टीक जानकारी देंगी।

कंचन सोशल मीडिया पर पिछले 7 साल से एक्टिव थी, लेकिन करीब 3 साल से कंचन इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी के नाम से जानी जाने लगी। वह 3 साल से ही सोशल मीडिया पर विवादित और अश्लील रील बनाकर पोस्ट कर रही थी। अश्लील कंटेंट को लेकर 7 महीने पहले आतंकी अर्श डल्ला ने मारने की धमकी भी दी थी। कंचन पहले प्राइवेट बैंक में नौकरी करती थी। कोरोना काल के दौरान उसने नौकरी छोड़ दी थी। हालांकि नौकरी छोड़ने का कारण सामने नहीं आया। वह लग्जरी लाइफ की शौकीन थी। महंगे सूट पहनती थी। इसके साथ महंगे होटलों और सैलून में जाती थी। वह 9 जून को घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *