Punjabi Film Industry को लेकर पाकिस्तानी इफ्तिखार ठाकुर चौधरी के दावों की अभिनेता अकरम उदास ने खोली पोल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भारत-पाकिस्तान के विवाद का असर पंजाबी इंडस्ट्री पर अब दिखने लगा है। दरअसल, हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेता इफ्तिखार ठाकुर चौधरी ने कुछ दिन पहले पंजाब की इंडस्ट्री को लेकर विवादित बयान दिया था। इस दौरान इफ्तिखार ठाकुर चौधरी ने दावा किया था कि उनके पास पंजाब इंडस्ट्री की 15 फिल्में साइड की हुई पेडिंग पड़ी है। चौधरी ने दावा किया था कि पंजाबी इंडस्ट्री का 350 करोड़ रुपए उन पर लगे हुए है। ऐसे में वह उनके साथ क्या संबंध तोड़ेंगे, पाकिस्तानी अभिनेता खुद संबंध तोड़ते है। वहीं अब चौधरी के दावों की उसके अपने ही साथी और अभिनेता अकरम उदास ने खोल दी है।

अकरम उदास ने वीडियो जारी करके कहा कि दोनों देशों में छिड़ी जंग अब खत्म हो गई है। इस दौरान उन्होंने बॉर्डरों पर तैनात फौजियों के लिए दुआ की। वहीं पंजाबी इंडस्ट्री में छिड़े विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप कहे कि जंग खत्म होकर कहे तो यह झूठ है, अगर वह कहे कि उन्हें रोटी वह उन्हें दे रहे है तो यह भी झूठ है। अगर वह कहे कि मैंने15 फिल्में साइन की हुई और उनके पैसे भी पकड़े हुए है यह झूठ है। अकरम उदास ने कहा कि अगर वह कहे कि हमारे बिना पंजाब की इंडस्ट्री की फिल्में नहीं चलती तो यह भी झूठ है।

उन्होंने कहा कि बयान देने से पहले हमें सोचना चाहिए। जिन प्रोड्यूसर ने हम पर पैसे लगाए और सब कुछ किया है, इंडस्ट्री में बड़े फनकार है जिन्होंने एक-साथ काम किया है। प्रोड्यूसर का फिल्मों में काफी पैसा लगा हुआ है। लेकिन हमारे मुंह में जो कुछ आ रहा है वह हम बोल रहे है, लेकिन मैं यह सब नहीं सोचा रहा कि क्या बोलना है। झूठ जो है एक बार मुंह से निकालकर उसके पीछे भागा जाए तो वह फिर पकड़ा नहीं जाता। देश में बैठे लोग हमारे से प्यार करते है। लेकिन मेरे मुंह से निकले अल्फाज को मेरे फैंस मान लेंगे।

अकरम ने कहा कि लेकिन उसके मुंह से निकले शब्द किसी का कारोबार तो नहीं बर्बाद कर रहा। किसी के प्यार में दरार तो पैदा नहीं कर रहा है। विदेश में बैठे लोग मिलकर कारोबार कर रहे है। लेकिन हमारे छोटे छोटे बयानों के कारण बहुत काम खराब हो रहा है। ऐसे में जो भी इस मामले को लेकर बयान दे रहे है उन्हें अब इंडस्ट्री के बारे में कुछ गलत शब्द ना कहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम मिलकर ऐसा काम करें कि अगर कल को हमें दोबारा मिलना पड़े तो शर्मिंदगी महसूस ना करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी जगह पर प्रोग्राम करने जा रहे है तो वहां पर कई हमारे फैंस और दूसरों के फैंस होंगे, लेकिन इन गलत शब्दावली के कारण उनके मनों में भी खटास पैदा होगी। ऐसे में सभी से गलत शब्दावली का इस्तेमाल ना करने की अकरम ने अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *