Morning walk पर गई 17 साल की लड़की पर गिरा लोहे का गेट, मौत

Written by

in

प्रयागराजः मॉर्निंग वॉक पर गई 17 साल की लड़की पर ढाई क्विंटल का लोहे का गेट गिरने से उसकी मौत हो गई। जिसकी पहचान अमान्या गुप्ता के रूप में हुई है और वह 11वीं की स्टूडेंट थी। जानकारी अनुसार कीडगंज मोहल्ले के रहने वाले नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारी उमेश चंद्र गुप्ता का परिवार मॉर्निंग वॉक के लिए यमुना बैंक रोड पार्क में गया।

अमान्या रोज की तरह अपनी दो बड़ी बहन, नेहा और नीलम के साथ सैर के बाद पार्क से बाहर निकलने लगे। उसी वक्त पार्क का मुख्य गेट अचानक उसके सिर पर आ गिरा। जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। पुलिस ने पिता की शिकायत पर नगर निगम के जिम्मेदार अफसर समेत पार्क का सौंदर्यीकरण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *