Punjab News: नाके से भाग रहे नशा तस्करों और Police के बीच मुठभेड़, राहगीर की गोली लगने से मौत, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः अटारी के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस और नशा तस्करों के बीच भिड़ंत का मामला सामने आया है। इस दौरान एक राहगीर की गोली लगने से मौत हो गई है। देर रात थाना घरिंडा की पुलिस ने अटारी के नजदीक नेशटा गांव में मुखबिर की सूचना के आधार पर नाकाबंदी की थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल पर नशा लेकर आ रहे हैं। जब दोषी युवक अटारी के पास नेशटा गांव में प्रवेश कर रहे थे, तो नाकाबंदी देखकर वे भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, इस दौरान दोनों युवकों ने हाथ में पकड़ा लिफाफा खेतों में फेंक दिया और मोटरसाइकिल लेकर भाग गए। पुलिस जब उनका पीछा कर रही थी तो दोषियों ने पिस्तौल से पुलिस पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में वहां से गुजर रहे एक राहगीर गुरजीत सिंह बिल्ला जो तरनतारन का निवासी था को गोली लगी। गुरजीत सिंह बिल्ला अपने रिश्तेदारों से मिलने नेश्टा गांव आया था। उसे तुरंत अमृतसर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

डीएसपी लखविंदर सिंह कलेर ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने जब लिफाफे की जांच की तो उसमें लगभग पांच किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *