Punjab News: तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, परिजनों ने लगाया धरना

Written by

in

लुधियाना: जिले के थाना पीएयू के अधीन आते हबडां रोड पर भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां डेयरी कांप्लेक्स के सामने तेज रफ्तार कैंटर चालक ने 11 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। इस घटना में बच्चा गंभीर रूप घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। वहीं इस घटना को लेकर परिजनों में भारी रोष पाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क पार कर रहा था, इस दौरान तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आ गया। इस घटना में ईलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने जीटी रोड पर धरना लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जहां जांच अधिकारी थानेदार कवलजीत सिंह ने बताया कि घटना में गंभीर रूप में घायल 11 साल के बच्चे की डीएमसी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बच्चों को कुचलने वाले कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा हैकि घटना को अंजाम देने के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया है। जिसको लेकर परिजनों में रोष पाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *