Punjab News: Civil Hospital के कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

Written by

in

आपातकालीन सेवाओं को लेकर SMO का आया बयान

अमृतसरः जिले के सिविल अस्पताल में काम करने वाले चौथे दर्जे के कर्मचारियों ने आज अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान जब पत्रकारों ने इन कर्मचारियों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पिछले 2 महीनों से उन्हें सैलेरी नहीं मिल रही, जिसके कारण वे सिविल अस्पताल में बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी वे अस्पताल के एसएमओ के पास अपनी सैलेरे लेने के लिए जाते हैं, तो उन्हें सैलेरी ना देने को लेकर बहाने बनाए जाते हैं। वह अस्पताल में ठेके पर चौथे दर्जे के कर्मचारी हैं।

कर्मियों ने सरकार से भी यह मांग की है कि उन्हें स्थायी रूप से रखा जाए। सिविल अस्पताल में तैनात महिला सुरक्षा गार्ड ने बताया कि एसएमओ द्वारा सैलेरी के नाम पर जो चेक दिए जा रहे हैं, वे लगातार बाउंस हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अस्पताल प्रशासन से अपील करते हैं कि हम रोजाना मेहनत से अपनी ड्यूटी करते हैं, लेकिन हमारी ड्यूटी को मजाक में ना बदला जाए और उन्हें सैलेरी दी जाए। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें सैलेरी नहीं मिली, तो वह अस्पताल के बाहर इसी तरह बैठकर प्रदर्शन करते रहेंगे।

दूसरी ओर, जब इस संबंध में अस्पताल के एसएमओ अश्वनी विज से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल के चौथे दर्जे के कर्मचारी अपनी मांगों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगें वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में भी लाई जा चुकी हैं। आपातकालीन सेवाओं को लेकर एसएमओ ने कहा कि जब डॉक्टर हड़ताल करते हैं, तब भी आपातकालीन सेवाएं बंद नहीं होतीं। उनके द्वारा चौथे दर्जे के कर्मचारियों से भी अपील की गई हैं कि वह प्रदर्शन के दौरान आपातकालीन सेवाएं बंद ना करें, लेकिन चौथे दर्जे के कर्मचारी इन अपीलों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *