Punjab News: सड़क किनारे मिली व्यक्ति की लाश, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः कोटकपूरा बाईपास कोठे पत्ती गांव के नजदीक एक 45 साल के युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लाश सड़क किनारे पड़ी हुई थीं। सूचना मिलते ही थाना फोकल पॉइंट के इंचार्ज मौके पर पहुंचे ओर लाश को कब्जे में लेकर समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से मोगा की सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। जिसके लिए शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वही अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि युवक की मौत गर्मी के कारण ही हुई है। वहीं दो दिन पहले भी जिले के कस्बा बढ़नी में एक प्रवासी मजदूर की धान लगाते समय लू लगने से मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत का कारण लू लगना और ज़्यादा गर्मी लगना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *