Punjab News: SDM Office में विजिलेंस की दबिश, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के रायकोट में विजिलेंस की टीम ने एसडीएम ऑफिस में दबिश दी। दरअसल, विजिलेंस की टीम द्वारा दी बीते दिन देर शाम गई दबिश दी गई। जिसके बाद आज सुबह पूरा ऑफिस खाली मिला। बतााय जा रहा है कि बीते दिन विजिलेंस की दबिश के दौरान एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया। कहा जा रहा है कि टीम ने कैश बरामद किया है। हालांकि विजिलेंस विभाग ने इस सबंधी कोई पुष्टि नहीं की है।

लेकिन चर्चा के अनुसार रिश्वत का बड़ा खेल हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही ऑफिस में लंबे समय तक तैनात रहने वाले कर्मचारी रिश्वत का नेटवर्क बना लेते हैं, जो कर्मचारी हिरासत में लिया गया, वह भी कई सालों से एसडीएम ऑफिस में तैनात था।

इस कार्रवाई के बाद आज दफ्तर में स्टेनो का कमरा बाहर से बंद मिला। वहीं एसडीएम ऑफिस का मुख्य गेट भी बंद पाया गया। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इतनी बड़ी रकम का मामला एक कर्मचारी तक सीमित नहीं हो सकता। इसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों की भी भूमिका हो सकती है। अगर विजिलेंस विभाग बिना किसी दबाव के जांच करे, तो बड़े खुलासे की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *