Punjab News: भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत, पति सहित 2 बच्चे घायल

Written by

in

मोगाः जिले के कस्बा बधनी कलां से मोगा जा रहे बाइक सवार के साथ हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सुरिंदर कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि बाइक का सतुंलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ है।

वहीं घटना में महिला का पति बलदेव सिंह तथा 2 बच्चे हादसे का शिकार हुए, जिन्हें मामूली चोटे आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। वहीं मामले की जांच कर रहे थाना बधनी कलां के पुलिस कर्मी मालक सिंह ने बताया कि सुरिंदर कौर पति तथा दोहता-दोहती के साथ बधनी कलां से मोगा बाइक पर सवार होकर आ रहे थे।

इस दौरान जब वह पैलेस के पास पहुंचे तो अचानक बाइक का संतुल बिगड़ गया। इस घटना में सुरिंदर कौर की मौत हो गई। इस संबंध में मृतिका के पति बलदेव सिंह के बयानों पर अ/ध 194 बीएनएस के तहत करवाने उपरांत शव का सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *