Himachal News: ऊना में 25 जून को पेंशन अदालत

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: डाकघर ऊना मण्डल के अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने बताया कि ऊना मंडल में 25 जून को  पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत 25 जून को प्रातः 10 बजे से अधीक्षक, डाकघर ऊना मंडल के कार्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर डाक पेंशनभोगियों तथा पारिवारिक पेंशनभोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतों व समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा।

डाक अधीक्षक ने सभी संबंधित पेंशनधारकों से आग्रह किया है कि वे अपनी पेंशन से जुड़ी शिकायतें 23 जून तक अधीक्षक, डाकघर ऊना मंडल के कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं, ताकि उन्हें पेंशन अदालत के दिन सुचारु रूप से निपटाया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *