दरगाह में घुसा चोर, पोचे में नगदी भरकर हुआ फरार, देखें CCTV

Written by

in

चंडीगढ़ः चोरों द्वारा आए दिन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। हालात यह हो गए है कि अब चोर घरों, दुकानों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है। ताजा मामला एक पीर दरगाह से सामने आया है। जहां चोर धनास में लाला वाले पीर की दरगाह से नगदी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर हेल्मेट पहनकर दरगाह में आता है और लोहे की रॉड की मदद से तिजौरी से नगदी निकालकर जेब में डाल लेता है। जिसके बाद वह वहां से चला जाता है। इस दौरान वह पोचा लेकर आता है और उसमें तिजौरी से नगदी निकाल डाल लेता है। घटना को देर रात चोर द्वारा अंजाम दिया गया। घटना की शिकायत लोगों द्वारा धनास थाना की पुलिस को दे दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *