Haryana News: देर रात ACP सुरिंदर डोडी सड़कों पर उतरे, Night Clubs का लिया जायजा, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूलाः करीब एक साल बाद के पंचकूला में शुक्रवार को सभी क्लब खुले। रात एक बजे तक सभी क्लब फुल चल रहे थे। काफी क्लब के बाहर सोल्ड आउट के बोर्ड तक लगा दिए गए। वहीं सुरक्षा और स्थिति का जायाजा लेने के लिए एसीपी सुरेंदर डोडी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पैदल चलते-चलते सभी क्लबों की चेकिंग की। पूरे ट्राइसिटी में जाम की स्थिति न पैदा हो। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने पंचकूला के काफी सेक्टरों में नाकेबंदी की हुई थी।

एसीपी सुरिंदर डोडी, एसएचओ सेक्टर 5 रूपेश चौधरी और सेक्टर-10 चौंकी इंचार्ज गुरपाल सिंह खुद सभी क्लबों की चेकिंग करते दिखे। एसीपी सुरिंदर डोडी ने सेक्टर 5 के मोब क्लब, बुरेगा, तहिती, आर्मीनिया, मकाबी, रोजाना, पर्पल फ्रॉग, कोकून व डिरोमा क्लब की चैकिंग की गई। सभी क्लब के मालिकों मैनेजर और बाउंसरो को एसीपी ने सख्त हिदायत दी कि क्लब में किसी तरह का हुक्के का सेवन न हो। बाउंसरों से भी अपील की गई कि किसी भी तरह से किसी से अभद्र व्यवहार न किया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *