इन्फ्युलेंसर कमल के मर्डर मामले में फरार अमृतपाल सिंह को लेकर शहजाद भट्टी का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: अमृतपाल सिंह मेहरु को लेकर विवाद गरमा गया है। पुलिस ने इन्फ्युलेंसर कमल की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह फरार चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद अमृतपाल सिंह ने इन्फ्युलेंसर दीपिका लूथरा को धमकी दी है। जिसमें अमृतपाल सिंह ने कहा कि अब इन्फ्युलेंसर दीपिका लूथरा का नंबर है। वहीं दीपिका ने पुलिस को घटना की शिकायत बीते दिन दी और सुरक्षा की मांग की।

इस घटना को लेकर अब पाकिस्तानी शहजाद भट्टी भी आ गया। वीडियो जारी करके शहजाद ने कहा कि वह अमृतपाल सिंह के हक में खड़ा है। भट्टी ने कहाकि इस गंदगी को खत्म करने के लिए उसे अगर कहीं भी किसी भी तरह की उसकी जरूरत पड़ती है तो वह उसे एक बार मैसेज कर दें, जिसके बाद वह उसे वह हर तरह से चीज मुहैय्या करवा कर देंगा।

भट्टी ने कहा कि कुछ लोग चंद पैसों के कारण मुल्क को बर्बाद कर रहा है, जिसमें कई लड़के भी शामिल है। भट्टी ने कहा कि कौम में से अपनों में से उठकर जो माहौल को खराब कर रहे है, यह वह लोग है। पंजाब को लेकर भट्टी ने कहा कि इन इन्फ्युलेंसर के कारण लोगों को वह क्या मैसेज देना चाहते है। उन्होंने कहा कि अगर दुनियां में यह लोग आए है तो वह कुछ अच्छा काम कर लें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *