Punjab News: 2 पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, हुई फायरिंग, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के सिंधवा बेट के पास 2 पक्षों में जमकर विवाद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार परजियां बिहारीपुर गांव में 2 घरों में ईंट-पत्थरों से हमला हुआ। यह विवाद जमीन को लेकर हुआ है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मंगल सिंह ने कहा कि वह घर पर बैठे हुए थे, इस दौरान अचानक शोर शराब हो रहा था। वह घर पर बैठकर देख रहे थे। ईंट-पत्थर के बाद एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। व्यक्ति ने कहा कि घटना में 3 से 4 फायर किए गए। वहीं हरपाल सिंह ने बताया कि उनकी जमीन का विवाद है।

जिसको लेकर निशादेही के बाद थाने में एसएचओ के सामने विवाद खत्म हो गया था। लेकिन उसके बाद जब वह घर आ गए। वहीं दूसरे पक्ष ने उसकी बहन के साथ बेरहमी से मारपीट की। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद दूसरे घर की छत से ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर पर हमला किया गया। वहीं नवजोत कौर ने कहा कि वह परिवार के साथ घर पर बैठे हुए थे। इस दौरान पड़ोसियों ने ललकारे मारते हुए उनके घर पर ईंट-पत्थर पर हमला कर दिया। इस घटना को लेकर पुलिस को शिकायत भी दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं आरोप है कि अब भी इस घटना के बाद पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई।

बलजीत सिंह ने कहा कि पड़ोसी ने विधायक के नाम पर जसवीर सिंह काका ने धमकी देते हुए साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने धमकी दी कि वह इस मामले में कोई पर्चा नहीं होने देगा। घटना में छोटी बच्ची के कंधे पर चोट लगी है। पीड़ित ने कहा कि ईंट से हमला किए जाने के चलते वह घायल हुई है। पीड़ित ने कहा कि हरपाल सिंह की छत पर चढ़कर हमलावारों ने हमला किया है। वहीं घटना को लेकर अभी पुलिस का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *