Punjab News: सब माइनर में 20 फीट दरार पड़ने से किसान हुए परेशान, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जालालाबाद में मुलियांवाली सब माइनर में लगभग 20 से 25 फीट दरार पड़ गई। जिसके कारण हल्का जालालाबाद के अर्निवाला के किसान बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि माइनर में 12वीं बार दरार पड़ गई है। उनका कहना है कि विभाग की ओर से ना तो माइनर की सफाई की गई है, जिसके कारण माइनर में सिल्ट जमा हो गई है। साथ ही कुछ किसानों की ओर से मोघियों में गंदगी फेंक देते हैं।

जिससे माइनर में पानी का बहाव बाधित होता है। माइनर के ओवरफ्लो होने के कारण दरार आई है। किसानों का कहना है कि उनकी टेलों तक पानी नहीं पहुंच रहा है और उन्हें पानी की इतनी समस्या हो रही है कि वे अपनी खेतों में फसलें भी नहीं बीज पा रहे हैं। इसके अलावा उन्हें हरे चारे की भी भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने इस मौके पर माइनर में हो रही अवैध पानी चोरी की कुछ वीडियो भी दिखाईं, जिनमें दिखाया गया कि कैसे मोघियों को तोड़कर उनमें से पानी चोरी किया जाता है। किसानों ने यह भी दिखाया कि पानी चोरी करने वाली जगह को गंदगी या लिफाफा फेंक कर कैसे ढक दिया जाता है। किसानों ने कहा कि उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है और उनकी टेलों पर पानी की भारी तंगी बनी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *