Punjab News: कबूतरबाजी के विवाद मे चली गोली के मामले मे 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: शहर में कबूतरबाजी के दौरान शुरू विवाद हुए विवाद के दौरान गोली चलने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करंजीत सिंह उर्फ करण जीत सिंह, रंजीत सिंह उर्फ लव, बलवंत सिंह उर्फ सोढी और अनमोलदीप सिंह उर्फ पानू के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल प्वाइंट 32 बोर, तीन रौंद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुट गई है। एसीपी शिवदर्शन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च के महीने में कबूतरबाजी के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि गोलीबारी तक की नौबत आ गई।

इस वारदात में हरपाल सिंह नामक युवक गोली लगने से घायल हो गया। हरपाल सिंह ने अपने बयान में बताया कि अनमोलदीप सिंह ने साथियों सहित रंजिश के चलते झगड़े के दौरान फायरिंग कर दी, जिस दौरान गोली लगने से वह जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल के बयानों पर केस दर्ज कर जांच के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *