Punjab News: पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलियां, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ मे गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक कथित आरोपी आकाशदीप सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी हित्ता चौक को गिरफ्तार किया था। आज पुलिस पार्टी उसे साथ लेकर अर्जन माँगा के किनारे बहती नदी की पटरी से हथियार बरामद करवाने गई थी।

मौका पाते ही आकांशदीप सिंह ने पिस्टल की बरामदगी के दौरान पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई मे एक गोली आकाशदीप सिंह के पैर में लग गई। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा इलाज किया जा रहा है।

इस मामले मे डीएसपी रविंदर पाल सिंह ने कहा कि हित्ता चौक मे पंकज स्वीट पर चौथे महीने में फायरिंग हुई थी। बिल्ला वासी अर्जन माँगा और डोनी लोगो से फिरौतिया मांगते है। आकाशदीप गैंग को रैकी कर लोगो की पूरी डिटेल देता था। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि आकाशदीप ने डोनीवाल और बिल्ला के इशारे पर फायरिंग कराई थी।

इस गैंग ने जंडियाले में सतगुरु कलेक्शन दुकान पर भी रैकी कर फायरिंग की थी। बिल्ला और दोनी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया चूका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *