Punjab News: लड़ाई ने लिया फिर खूनी रूप, परिवार ने लगाए पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप, देखें वीडियो

होशियारपुरः गांव बोहन में पिछले दिनी हुई लड़ाई ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। गांव बोहन बों के निवासी बाबा ने बताया कि बीते 24 तारीख को उनकी उनके भाई से लड़ाई हुई थी, जिसमें उन्हें काफी चोटें आई थीं और उनका इलाज जालंधर में चल रहा था। इसके बाद जब वह 15 दिन के बाद छुट्टी लेकर अपने घर आ रहे थे, तो उनका एक रिश्तेदार उन्हें गांव छोड़ने आया था। तभी उनके भाई ने फिर से उन पर हमला कर दिया, जिसमें गलेन नाम के शख्स ने उन पर दो फायर भी किए, लेकिन गोली किसी को नहीं लगी।

बाबा ने पुलिस पर आरोप लगाए कि पुलिस दूसरी तरफ की मदद कर रही है क्योंकि उनका राजनीतिक प्रभाव बहुत है। उन्होंने कहा कि वे अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं, कभी भी उन पर हमला किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनके भाई के खिलाफ दर्जन भर से अधिक मामले पहले से चल रहे हैं, फिर भी पुलिस उनकी मदद कर रही है।

दूसरी ओर, इस मामले में जब थाना चबेवाल के एसएचओ हरीश कुमार से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव बोहन में दो भाइयों के बीच फिर से झगड़ा हुआ है। वे मौके पर गए और पूरी जांच की। उन्होंने कहा कि बाबा द्वारा गोली चलाने के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है, लेकिन वे इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *