Jalandhar News: कार चलाते Driver को आई नींद की झपकी, रेलिंग से टकराने के बाद पलटी, देखें वीडियो

गोरायाः नेशनल हाईवे पर हनुमत स्कूल के पास एक कार चालक को नींद आने के कारण भयानक हादसा हो गया। जिसमें 5 लोग गंभीर जख्मी हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस सुरक्षा फोर्स के एएसआई सरबजीत सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंची। एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि हमें इस दुर्घटना की सूचना मिली थी। जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि हाईवे जाम था।

एक ब्रेजा कार नंबर PB 91 Q 0835 थी, जो काले रंग की थी, जिसमें 5 यात्री थे। जिनमें तीन महिलाएं, 2 पुरुष और एक 75 वर्षीय बुज़ुर्ग शामिल थे। चोट लगने के कारण उन्हें प्राइवेट गाड़ी की मदद से फगवाड़ा सिविल अस्पताल भेजा गया। जांच में सामने आया है कि हादसा ड्राइवर को नींद आने से हुआ है। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ग्रिल से टकराई और बाद में पलटी खाकर सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गई। कार सवार अमृतसर से लुधियाना की ओर जा रहे थे और किसी को भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *