Punjab News: पिछौरी कैंप में हिंसक झड़प, परिवार के 2 लोग गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः पिछोरी कैंप में रेड करने आए एक्साइज अधिकारियों और कुछ लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस झड़प में एक महिला और एक लड़की गंभीर रूप से घायल हुई है। लोगों का आरोप कि एक्साइज विभाग के कर्मचारियों ने यहां आकर की गुंडागर्दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची छेहरटा पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार जशन अरोड़ा ने बताया कि उनकी पिछौर रोड पर दुकान है। सिविल वर्दी में 40 से 50 के करीब लोग उनकी दुकान में आए और उनके साथ 2 मुलाजिम भी थे। जो मेरे भाई से आते ही गाली-गलौच करने लगेे और जान से मारने की धमकी दी।

जब उन्होंने मुलाजिमों से कहा कि दुकान में उनकी फैमिली है, गाली-गौलच न किया जाए। जिसके बाद सभी ने उन पर हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान उनकी माता की बाजू पर नुकीली चीज से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर जख्मी हुए है, जिन्हें तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां उनका आपरेशन किया जा रहा है। जश्न अरोड़ा ने आरोप लगाया कि रिंपल वाइन्स के कुछ व्यक्तियों की ओर से उन पर हमला करवाया है। उनकी ओर से उन्हें भी धमकी दी है कि अगर वह अकेले में मिला तो उसे जान से मार देंगे। आरोपी 7 गाडियों में आए थे। जिनके पास के काफी हथियार भी मौजूद थे। जब मौके पर पुलिस को सूचित किया तो वह सभी मौके से भाग गए।

 वहीं घायल तनिषा ने बताया कि वह अपनी मां के साथ घर में अकेली सो रही थी, तभी अचानक 15 से 20 लोग पुलिस के साथ घर में घुस आए और धमकाने के बाद मेरे ऊपर तेज हथियार से वार किए, जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन को दी गई है और हम इंसाफ की मांग करते हैं। इस संबंध में जानकारी देते छेहरटा थाने के एसएचओ विनोद शर्मा ने कहा कि हमें सूचना मिली है। हम मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे है। जिसके बाद बनती कार्रवाई करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *