Punjab News: Influencer Kamal Kaur Bhabhi की हत्या मामले में खुलासा, मुख्य आरोपी अमृतपाल विदेश भागा, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एसएसपी अमनीत कौंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मामले का मास्टरमाइंड अमृतपाल महरों हत्या के बाद विदेश भाग गया है। अब इस केस में दो और आरोपियों को नामजद किया गया है। इससे पहले इस केस में 3 लोगों को दोषी पाया गया था। जिसमें अमृतपाल महरों और उसके 2 साथी जसप्रीत सिंह निहंग और निमरजीत सिंह निहंग शामिल थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि कमल कौर भाभी की हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई। साजिश का मास्टरमाइंड अमृतपाल महिरों था। अमृतपाल की योजना के अनुसार जसप्रीत और निमरजीत ने कमल कौर का गला घोंटकर हत्या कर दी। यह वारदात कमल कौर की कार में ही अंजाम दी गई। घटना के समय कार अमृतपाल महिरो चला रहा था और दोनों निहंग भाई पीछे की सीट पर कमल कौर के साथ बैठे थे। उन्होंने पहले कमल कौर के दो मोबाइल फोन छीन लिए और फिर अमृतपाल के इशारे पर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद अमृतपाल महिरो देश छोड़कर फरार हो गया है। मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश के लिए इंटरनेशनल एजेंसियों से संपर्क किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *