युवती के गले पर युवक ने किया नुकीली चीज से हमला, देखें वीडियो

Written by

in

हरियाणाः पिंजौर के मंडावाला इलाके में शनिवार देर रात एक युवती पर उसके पुरुष दोस्त ने नुकीली चीज से जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद युवक ने युवती के गले पर नुकीली चीज से कई वार कर दिए। घटना के बाद घायल युवती को पहले नानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती का फिलहाल इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती अपने कुछ दोस्तों के साथ हिमाचल घुमने आई थी। वे पिंजौर के मंडावाला में अपने जानकर के पास रुके थे। देर रात किसी बात को लेकर बहस हुई, जो हिंसक रूप ले गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *