Highway पर Truck और Bolero में भीषण टक्कर, 2 युवक गंभीर जख्मी

Written by

in

छत्तीसगढ़ः बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर एक बोलेरो और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गईटक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक युवक गाड़ी के अंदर ही फंस गया। हादसे में बोलेरो सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए।

घायलों की पहचान दल्लीराजहरा निवासी रूपेश साहू (18 वर्ष) और शाहिल (17 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। दोनों को पहले 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। ट्रक चालक धनेश्वर ठाकुर के अनुसार बोलेरो काफी दूर से ही रॉन्ग साइड में चल रही थी। ट्रक साइड करने का जगह नहीं था। इसलिए सीधे बोलेरो ट्रक के अंदर घुस गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *