150 की Speed पर आ रही Ambulance ने Pickup को मारी टक्कर; उड़े परखच्चे, 5 की मौत

Written by

in

अमेठीः पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 150 की स्पीड पर आ रही एक एंबुलेंस ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। एम्बुलेंस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। हादसा रविवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोग ने एम्बुलेंस में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। लेकिन ड्राइवर और आगे की सीट पर बैठा एक शख्स फंसा रहा और तड़पते रहे।

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और यूपीडा की टीम ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बाकी 4 लोगों को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की पहचान राजकुमार शर्मा, रवि शर्मा, फुलो शर्मा समस्तीपुर बिहार और एम्बुलेंस चालक सरफराज व सहयोगी आबिद निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। घटना में शम्भू राय समस्तीपुर बिहार घायल हो गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *