Punjab News: Influencer दीपिका लूथरा को फिर मिली धमकी

Written by

in

अमृतसरः इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। दीपिका लूथरा और प्रीत जट्टी को ईमेल के जरिए धमकियां दी जा रही है। इससे पहले भी एक वीडियो में लूथरा को जान से मारने की धमकी दी गई थी। लूथरा की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में अमृतपाल सिंह मेंहरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दीपिका की शिकायत के बाद पुलिस अब मेंहरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

बतादें कि मेंहरों और उसके दो साथियों पर इससे पहले लुधियाना के इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या करने पर भी एफआईआर बठिंडा में दर्ज है। अमृतपाल के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया हुआ है। यह भी पता चला है कि अमृतपाल की धमकी के बाद दीपिका लूथरा के परिवार को पुलिस ने सुरक्षा भी दी है लेकिन अभी खुलकर अधिकारी कुछ नहीं बता रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *