Punjab News: 3 कारों में भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत

Written by

in

लुधियाना: जिले के सरहिंद-चंडीगढ़ रोड पर चुन्नी एसबीएल नहर के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो कार चालकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चुन्नी पुलिस चौकी के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने जानकारी दी कि मृतकों की पहचान लखविंदर सिंह (निवासी गांव चड़ी) और भूपिंदर सिंह (निवासी गांव बासियां बैदवां) के रूप में हुई है। घायलों में लखविंदर सिंह की पत्नी गुरप्रीत कौर और उनके दो बेटे हर्ष प्रीत व सुखविंदर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा एक अन्य घायल की पहचान अभिषेक राय (निवासी चंडीगढ़) के रूप में हुई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लखविंदर सिंह अपने परिवार के साथ गांव से चंडीगढ़ जा रहे थे, इसी दौरान भूपिंदर सिंह की कार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई। उसी समय चंडीगढ़ से लुधियाना की ओर जा रही एक तीसरी कार भूपिंदर सिंह की कार से टकरा गई, जिससे उसमें सवार अभिषेक राय भी घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *