मुख्यमंत्री 16 जून को ऊना में करेंगे 25.80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

Written by

in

रावमापा छात्र भवन व डिग्री कॉलेज के शैक्षणिक ब्लॉक का उद्घाटन, गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास भी करेंगे

ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार, 16 जून को ऊना विधानसभा क्षेत्र में लगभग 25.80 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार को दोपहर 11:45 बजे ऊना पहुंचेंगे और सबसे पहले 8.79 करोड़ रुपये से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) ऊना के नए भवन का लोकार्पण करेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री 12:30 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए नवनिर्मित शैक्षणिक ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। इसी अवसर पर वे 5 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से डिग्री कॉलेज परिसर में बनाए जाने वाले ‘न्यू गर्ल्स हॉस्टल’ का शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे लाल सिंगी में आमजन से भेंट करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *