Kamal Kaur Bhabhi के Murder मे हत्यारो का बड़ा पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः Kamal Kaur Bhabhi के Murder केस मे पुलिस ने आज आरोपियों को कोर्ट मे पेश किया। जहा माननीय जज द्वारा आरोपियों पुलिस रिमांड तीन दिन और बड़ा दिया है। क्योकि इस मर्डर केस का मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह भी फरार है।

पुलिस ने इस मामले मे निहंग अमृतपाल सिंह, जसप्रीत सिंह और निम्रजीत सिंह को नामजद किया था। अमृतपाल सिंह ने महिला को अश्लील वीडियो को लेकर सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने के लिए कहा गया था। पुलिस को जांच में पता चला कि मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मृतिका के घर गया था, जहां उसने मृतिका और उसकी मां से बात की थी।

जिसके बाद मृतिका को उसने कहा कि वह उनके साथ बठिंडा चले, हमें कोई प्रमोशन करनी है जिसमें उसे शामिल होना है। मृतिका उनके साथ अपनी कार में बैठकर चली गई, लेकिन आरोपी ने सारी साजिश उसे मारने के लिए रची थी। रास्ते में मृतिका का गला साफे से बांधकर आरोपी ने उसे कार में ही मार दिया और कार को बठिंडा के प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में छोड़ दिया गया।

कत्ल की वजह पुलिस ने बताते हुए कहा कि कमल कौर को यूथ के बदनाम किए जाने से सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने के लिए कहा जा रहा था। उनका मानना था कि महिला का सरनेम कौर था और ऐसे में उनका कौर नाम बदनाम हो रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *