ऊना में 30 क्विंटल गन्ने के रस की छबील 

Written by

in

ग्रामीणों ने  राहगीरों की प्यास बुझा  कमाया पुण्य 

ऊना/सुशील पंडित: ऊना के  साथ लगते गांव आवादा बराना में संक्रांति के शुभ अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार को गन्ने के रस की छबील लगाई, ऊना संतोषगढ़ रोड पर आने जाने यात्रियों को गन्ने का रस पिलाया गया। छवील के लिए 30 क्विंटल गन्ने का प्रयोग किया गया है। गन्ने के रस से राहगीरों की प्यास बुझाई गई।

छबील को बर्ष  2016 से जनहित में शुरू किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से छबील के लिए  30 क्विटल गन्ने को खरीदा गया। गन्ने के रस से राहगीरों की प्यास बुझाकर पुण्य का कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों में राकेश कुमार ने बताया कि गन्ने के रस की छबील हर वर्ष लगाई जाती है। जिसमें सभी लोगों का पूर्ण सहयोग रहता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *