Punjab News: C.L Pattern Makers की फैक्ट्री में लगी आग, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना: R.K रोड पर स्थित C.L Pattern Makers की फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर है। फैक्ट्री मे लेबर काम कर रही थी, जिसे राहगीरों ने सचेत किया। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई और लेबर ने भाग कर जान बचाई। आग लगने के करीब आधे घंटे बाद ही दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे रेस्क्यू शुरू किया। हालांकि लोगो ने समय पर फियर ब्रिगेड को सूचित कर दिया था।

लोगों की मदद से फैक्ट्री की बाहर बनी दुकानों से सामान बाहर निकाला गया। ताकि आग की चपेट मे आने से सामान जल कर राख न हो जाये फिर भी फैक्ट्री और सामान का नुकसान हुआ है। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल अधिकारी ने बताया कि आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। फायर कर्मियों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशकत करनी पड़ी। फैक्टरी मे आग बुझाने के लिए 8 से 10 गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *