नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने काटे 319 चालान 

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 319  वाहनों के चालान काटे गए,जिनमें से 129  चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 103300 /-रूपये वसूल किए।

वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 09 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 1150/-रुपये वसूल किए।

इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत थाना सदर ऊना के अन्तर्गत तीन वाहनों के चालान करके जुर्माने के रुप में 30000/-रुपये वसूल किए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *