Indrayani River Bridge collapses: 20 से 25 पर्यटकों के बहने की आशंका, Rescue जारी, देखें वीडियो

Written by

in

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे ग्रामीण क्षेत्र में स्थित तलेगांव में दोपहर को बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार Indrayani river झरने के पास बना पुराना लोहे का पुल टूटने से माहौल तनाव पूर्ण हो गया। जब यह हादसा हुआ उस समय पल पर 30 से अधिक लोग मौजूद थे। जिनकी पानी मे बहने की आशंका जताई जा रही है।

. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज़ आवाज़ के साथ पुल का एक हिस्सा नीचे गिरा और देखते ही देखते दर्जनों लोग झरने के तेज बहाव मे बह गए। जिसके बाद लोगो की चीख-पुकार मच गई। लोग दौड़कर मदद के लिए भागे, लेकिन पानी की तेज रफ्तार ने किसी को संभलने का मौका ही नहीं दिया।

घटना का पता चलते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे का जायजा लेकर SDRF और दमकल विभाग की टीमों को बुला कर Rescue जारी किया गया। बताया जा रहा है कि 15 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। इस हादसे मे 5 लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव टीमें अभी भी पानी मे लोगो को तलाश रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *