जमीनी विवाद में ज्योतिषी पर हमला, पेट में गोली लगने से गंभीर जख्मी

Written by

in

बिहारः जमीन विवाद में ज्योतिषी पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ज्योतिषी पर गोली भी चलाई जो उसके पेट में जा लगी। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान चासी गांव निवासी विनोद कुमार पांडेय (55) के तौर पर हुई है।

डॉ. विकास सिंह ने बताया कि गोली लगने से लिवर और छोटी आंत बुरी तरह से डैमेज हुई है। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई है। अस्पताल में भर्ती घायल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि 15 डिसमिल जमीन को लेकर गांव के ही पिंटू कुमार पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय और शैलेंद्र कुमार पांडेय से दो महीने से विवाद चल रहा है। दबंगई के बल पर जमीन हड़पना चाहते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *