Punjab News: Influencer Deepika Luthra से मिलने पहुंचे Gursimran Mand, Amritpal को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः इंटरनेशनल एंटी खालिस्तान आतंकवादी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड आज अमृतसर पहुंचे। पत्रकारों से बात करते गुरसिमरन मंड ने कहा कि आज वह दीपिका लूथरा से मिलने आए थे, लेकिन परिवार ने उनका फोन नहीं उठाया। मंड ने कहा कि परिवार डरा हुआ है। वह पूरे पंजाब की भलाई के लिए अरदास करने आए हैं।

जब अमृतपाल सिंह मेहरों के बारे पूछा तो उन्होंने कहा कि जो भी हुआ वह गलत था।अमृतपाल बाणे को बदनाम कर रहा है। सोशल मीडिया से सारी अश्लीलता हटाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि कमल कौर भाभी को धोखे से मारा गया है। अमृतपाल सिंह मेहरों एक आतंकवादी है। उनसे डरने की कोई जरूरत नहीं है। अगर कोई गरीब है तो उसकी आर्थिक मदद की जा सकती है। सोशल मीडिया पर कुछ गलत कर रहे हैं तो उन्हें प्यार से समझाया जा सकता है, लेकिन किसी को मारना सही नहीं। हमें कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *