Punjab News: घर लौट रहे युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः मजीठा रोड पर राम नगर कॉलोनी में देर रात गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक जब अपने घर वापस जा रहा था, तो रास्ते में उसकी एक मोटरसाइकिल सवार से बहस हो गई। बहस के कुछ समय बाद ही कुछ युवकों ने मंदिर की ओर से उस युवक पर ईंटें, पत्थर और कांच की बोतलें फेंक दीं। हमले में युवक को मामूली चोटें आई हैं और इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। युवक ने आरोप लगाया कि जब वह अपनी शिकायत लेकर मजीठा रोड थाना सदर पहुंचा, तो थाना से उसे यह कहकर वापस भेज दिया गया कि अब हमारे पास कोई कर्मचारी नहीं है, सुबह आइए।

युवक ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते कहा कि जब तक आम नागरिक की सुरक्षा के लिए पुलिस जिम्मेदारी नहीं निभाएगी, तब तक स्थिति नहीं सुधरेगी। इसके बाद पीड़ित युवक ने 112 पर फोन करके पीसीआर को मौके पर बुलाया और पूरी घटना की जानकारी दी।

दूसरी ओर मौके पर पहुंचे पीसीआर के पुलिस कर्मचारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है और झगड़े के दौरान काफी ईंट-पत्थर भी चले हैं। फिलहाल इसमें कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। युवक के बयान दर्ज करने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *