विवादों में घिरा Angel Mega Mall, किन्नर और बाउंसरों में हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

Written by

in

कौशांबीः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के हाई प्रोफाइल और पॉश इलाके कौशांबी में स्थित एंजेल मेगा मॉल में भारी हंगामा हुआ। दरअसल, एक बार फिर बवाल और हंगामे को लेकर एंजेल मॉल सुर्खियों में आ गया है। देर रात करीब 2 बजे कुछ किन्नर मॉल स्थित एक डांस और शराब बार में पार्टी करने पहुंचे थे। जहां पार्टी के दौरान शराब को लेकर किन्नरों और वहां मौजूद बाउंसरों के बीच तीखी बहस हो गई। जब बाउंसरों ने उन्हें बार से बाहर निकालने की कोशिश की, तो मामला अचानक बेकाबू हो गया।

गुस्से में आए किन्नरों ने वहां जमकर बवाल करते हुए गालियां दीं। इस दौरान देखते ही देखते किन्नर कपड़े उतारकर सड़क पर उतर आए। भीड़ भाड़ वाले मॉल परिसर में किन्नरों का ये प्रदर्शन अफरातफरी में बदल गया। इतना ही नहीं, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो किन्नरों ने पुलिसकर्मियों के सामने भी कपड़े उतारकर जमकर प्रदर्शन किया।

बता दें कि एंजेल मॉल पहले भी कई विवादों में घिर चुका है, कभी फायरिंग, तो कभी बार के अंदर मारपीट की घटनाएं यहां आम रही हैं। बावजूद इसके मॉल में देर रात तक शराब परोसी जाती है और सुरक्षा के नाम पर सिर्फ बाउंसरों का सहारा लिया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन इस मॉल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा, जिससे ऐसे घटनाक्रमों को खुला बढ़ावा मिल रहा है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है और वीडियो की पुष्टि के बाद संबंधित पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *