Punjab News: रिश्ते हुए पानी! जमीन को लेकर 2 परिवारों में खूनी झड़प, 3 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः जिले में गांव बस्ती अकालियों वाली में खून रिश्ते पानी होते दिखाई दिए। जहां जमीन को लेकर 2 परिवारों में खूनी झड़प हो गई। इस घटना में 3 लोग घायल हुए। बताया जा रहा है कि 2 परिवारों के बीच 7 कनाल जमीन को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। इस घटना में दोनों पक्षों ने जमकर एक-दूसरे की पिटाई की। घटना में महिलाओं को भी चोटें आई है। जिन्हें इलाज के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित सलविंदर सिंह ने बताया कि उसकी 7 कनाल जमीन माता और पिता के नाम पर है।

जिसे वह खेती के लिए इस्तेमाल कर रहा था, लेकिन उनके ही शरीक में भाई लगता गुरप्रीत सिंह उस जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहता है। इससे पहले भी कई बार उन्होंने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी। इस बार जब वह खेती करने गया तो गुरप्रीत अपने साथियों समेत वहां पहुंच गया और उनके साथ मारपीट करने लग गया। इस मारपीट के दौरान जब महिलाएं बीच बचाव के लिए आईं तो हमलावारों ने उनकी भी पिटाई की गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि जमीन के लिए रिश्ते कैसे तार-तार हो रहे हैं और जमीन को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे के खून के प्यासे होते हुए चचेरे भाई एक-दूसरे की पिटाई कर रहे हैं।

दूसरी तरफ गुरप्रीत सिंह का कहना है कि यह जमीन उन्हें दादे से मिली थी। पहले इसका विवाद पंचायत के जरिए सुलझाया गया था। जिससे जमीन पर उनका कब्जा था और वे इसमें खेती कर रहे थे। लेकिन सलविंदर सिंह ने जबरदस्ती उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की, जिससे यह पूरा विवाद हुआ। वे दावा करते हैं कि यह जमीन उनकी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने कहा है कि जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा या जिसकी गलती होगी, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *