Himachal News: सुक्खू सरकार पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का तीखा प्रहार

Written by

in

हिमाचल में न सुरक्षा पेंशन, न विकास, केवल सुख का सत्ता का सुख

अढ़ाई वर्षों में सुक्खू सरकार की कोई उपलब्धि नहीं, सत्ता में रहने का हक खो चुकी है सुक्खू सरकार:वीरेंद्र कंवर

ऊना/ सुशील पंडित: अखिल भारतीय वॉलीबॉल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की  कांग्रेस सरकार जनता की समस्याओं को लेकर पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है। पिछले पांच महीनों से न तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है, न बुजुर्गों की पेंशन जारी की गई है, और न ही मनरेगा के अंतर्गत मजदूरों को उनका मेहनताना मिला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हिमकेयर योजना भी ठप पड़ी है और कार्डधारकों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। कंवर ने कहा कि राज्य सरकार जनता को राहत देने की बजाय सत्ता सुख में डूबी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार केवल घोषणाएं करने में व्यस्त है, जबकि धरातल पर कोई ठोस विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहा। “पेंशन धारक दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, बुजुर्गों के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मनरेगा मजदूरों को पिछले कई महीनों से भुगतान नहीं मिला। राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं, हिमकेयर कार्ड सिर्फ एक दिखावा बनकर रह गया है।पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सुक्खू सरकार के अढ़ाई साल के कार्यकाल कोविफलताओं का पुलिंदा करार देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता आज भी उन्हीं मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है जो कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने से पहले थीं।

उन्होंने पूछा कि आखिर इन अढ़ाई वर्षों में सरकार ने कौन-से ऐसे कार्य किए जिन पर जनता को गर्व हो? कंवर ने आगे कहा कि कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे कर सत्ता हासिल की थी। बेरोजगारी खत्म करने, महंगाई पर काबू पाने, और भ्रष्टाचार मिटाने जैसे दावे अब खोखले साबित हो चुके हैं। वास्तविकता ये है कि हिमाचल की देवभूमि में आज माफियाराज, बेरोजगारी और आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।”

वीरेंद्र कंवर ने स्पष्ट किया कि भाजपा इस मुद्दे को प्रदेशव्यापी आंदोलन के रूप में उठाएगी और जनता की आवाज़ को सरकार के कानों तक पहुंचाएगी। कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता केवल घोषणाएं हैं, क्रियान्वयन नहीं,” कंवर ने तंज कसते हुए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की आर्थिक हालत इतनी खराब है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन देने में भी मुश्किल आ रही है।वीरेंद्र कंवर ने कहा कि अब समय आ गया है जब प्रदेश की जनता स्वयं सुक्खू सरकार को जवाब देगी। इस सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है, और अब इसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है,” उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी दोहराया कि भाजपा प्रदेश के हर वर्ग की लड़ाई लड़ेगी और जनता की आवाज़ को दबने नहीं देगी।

पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि राज्य में छः बार स्व राजा वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री रहे। लेकिन उन्होंने भी बिकास का पहिया थमने नहीं दिया और जनता की सुविधाओं के लिए खोले गए विभागीय कार्यालय या स्कूल बंद नहीं किया। सुक्खू सरकार के लिए यह एक चेतावनी भी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जन आक्रोश का सामना करना पड़ सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *