Punjab News: SGPC का ऐलान, पाकिस्तान नहीं जाएगा सिख श्रद्धालुओं का जत्था

Written by

in

अमृतसरः भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही तनाव कम हो गया है। लेकिन दोनों देशों के बीच कुछ समय पहले हुए युद्ध को लेकर तकरार अभी भी जारी है। यही कारण है कि 29 जून को मनाई जा रही शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर इस बार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पाकिस्तान में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था नहीं भेजेगी।

मामले की जानकारी देते हुए एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर पाकिस्तान जाने के लिए सिख श्रद्धालुओं ने अपने पासपोर्ट एसजीपीसी कार्यालय के यात्रा विभाग में जमा करवा दिए हैं।

उन्होंने बताया कि हर साल एसजीपीसी महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाने के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजती है, लेकिन दोनों देशों में तनावपूर्ण माहौल और भारत सरकार द्वारा यात्रा पर लगाई गई पाबंदियों और जारी दिशा-निर्देशों को देखते हुए एसजीपीसी ने इस बार जत्थे को पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु अधिक जानकारी के लिए शिरोमणि कमेटी के यात्रा विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *