Jalandhar News: इस इलाके में व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के पॉश अर्बन स्टेट फेस-1 के इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस द्वारा मामले की जांच की गई। मृतक की पहचान 49 वर्षीय दाराजीत सिंह निवासी गुरजीत नगर के रूप में हुई है। मृतक के पिता रजिंदर सिंह ने कहा कि वह शराब पीने का आदी है। जिसके बाद उन्होंने बीते दिन ही वह शराब पीकर आया था।

इस दौरान पत्नी ने कहा कि वह शराब पीकर घर ना आए, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उसके बाद वह कभी घर ही नहीं लौटेंगा।  आप पार्टी को हलका इंचार्ज ने कहा कि फेस-1 पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद इलाके के पार्षद सहित अन्य व्यक्ति मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जांच में पता लगा कि मृतक गुरजीत नगर का रहने वाला है। इस घटना को लेकर उन्होंने कहा कि व्यक्ति की मौत के कारणों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

वहीं हलवदार रमनदीप सिंह ने कहा कि उन्हें नगर निगम की टंकी के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। व्यक्ति की पहचान दाराजीत सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस कर्मी ने बताया कि मृतक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार और पीड़ित परिवार को बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *