लोगों को Tehran खाली करने की चेतावनी, दूतावास ने भारतीय नागरिकों से की ये अपील

Written by

in

नई दिल्लीः इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष दिन ब दिन बढ़ता ही जा रही है। आज 5वें दिन भी हमले जारी हैं। इस बीच ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने तेहरान में रह रहे लोगों को वहां से बाहर निकलने और किसी सुरक्षित जगह पर चले जाने की सलाह दी है। कुछ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी तेहरान में रहने वाले सभी लोगों को तुरंत शहर खाली करने की चेतावनी जारी की थी।

ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे तुरंत दूतावास से संपर्क करें। साथ ही, दूतावास ने भारतीय नागरिकों और पीआईओ को सलाह दी है कि अगर उनके पास खुद के साधनों से तेहरान से बाहर निकलने का विकल्प है, तो वे तुरंत ऐसा करें और किसी सुरक्षित जगह पर चले जाएं।

इजराइल ने तेहरान पर सोमवार रात कई बार एयरस्ट्राइक की। वहीं, ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव और हाइफा पर बमबारी की। इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग खत्म करने को लेकर कहा कि अयातुल्ला खामेनेई की हत्या से जंग बढ़ेगी नहीं, बल्कि खत्म होगी। इजराइली हमलों में अब तक 224 ईरानी मारे जा चुके है, जबकि 1,481 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं। इजराइल में सभी अमेरिकी दूतावास मंगलवार को भी बंद रहेंगे। यरुशलम दूतावास ने इसकी पुष्टि की। दूतावास ने यह भी साफ किया है कि इस समय वह इजराइल में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को न तो बाहर निकाल सकता है और न ही उन्हें सीधे मदद दे सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *